फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार व पेट से वृद्ध की मौत, छह मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गर्मी बढ़ने से बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुखार और पेट दर्द से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। छह मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्पताल में डायरिया व बुखार, खांसी से पीड़ित मरीजों की खासी भीड़ रही। राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी रामसिंह (82) को बेटे बृजेंद्र ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
इसके अलावा कर्का पड़रिया निवासी राजन की दो वर्षीय पुत्री प्रिया, देहरुच माफी कर्वी निवासी कल्पना देवी (28), इटखरी शिवरामपुर निवासी संतोष (34), कुली तलैया निवासी रामसलोने (32), कोलगदहिया निवासी सावित्री (40) व चकौंध निवासी राममिलन की 12 वर्षीय पुत्री रेखा को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें