फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार व पेट दर्द से वृद्ध की मौत, आठ मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार व पेट दर्द से पीडि़त वृद्ध की मौत हो गई। इसके अलावा आठ मरीज भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सीतापुर चौकी क्षेत्र के ठर्री निवासी राजकुमार (63) को बुखार व पेट दर्द के चलते नाती अभिषेक जिला अस्पताल ले आया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा ब्यूर निवासी रामराज का छह वर्षीय पुत्र रोहित, पुरानी बाजार निवासी शकील (45), लोढ़वारा निवासी दीपा (23), कर्वी माफी निवासी पिंटू (18), भौंरी निवासी सूर्य कुमार का दस वर्षीय पुत्र राहुल, सोनेपुर निवासी मोहनलाल (60), हेला निवासी संपत देवी (29) व औदहा निवासी लक्ष्मण (30) को उल्टी दस्त व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें