फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धमाके के बाद जागे अफसर, कई जगह मारा छापा, 70 बोरी पटाखे बरामद

Fri, 08 Aug 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
बरागद किए गए पटाखे।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे के बाल्मीकि नगर में आतिशबाज के घर पटाखों में लगी आग से हुए धमाके के बाद अफसरों की नींद खुल गई। बृहस्पतिवार काे टीम ने 12 स्थानों पर छापे मारे। टीम ने 70 बोरी पटाखे, आतिशबाजी बनाने का सामान बरामद किया। आतिशबाज इश्तियाक का घर सीज कर उसके खिलाफ बिना लाइसेंस विस्फोटक सामग्री रखने और बस्ती के बीच पटाखा रखकर गैरकानूनी काम करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम मोहम्मद जसीम ने तहसीलदार दयाशंकर वर्मा, सीओ फहद अली, ईओ भारत सिंह, थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय की टीम बनाकर पटाखा लाइसेंस की दुकानों की जांच की। टीम ने बाल्मीकि नगर निवासी अस्थायी लाइसेंस धारक इश्तियाक घर से 12 झाल विस्फोटक बरामद किया। उसके घर को पुलिस ने सीज कर दिया। इसके अलावा जवाहर नगर, गांधी नगर, महावीर नगर और मऊ गढ़ी में 12 अन्य अस्थायी लाइसेंस धारकों के घरों पर छापे मारे। इनके यहां कुछ नहीं मिला। आतिशबाज इश्तियाक के घर में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मिलने के मामले में पुलिस ने विस्फोटक पदार्थों को रखने में लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के प्रभारी दरोगा कृपाशंकर शर्मा ने बताया कि आतिशबाज ने घर में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मिले हैं। उसने लापरवाही से विस्फोटक घर में रखा था। इस कारण घटना हुई। बताया कि बम जैसे खतरनाक विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए हैं जिसका उसके पास लाइसेंस नहीं है। केवल हल्के व छोटे पटाखों को बेचने का दीपावली के समय बनने वाला अस्थायी लाइसेंस था। मुकदमे की विवेचना दरोगा गौरव तिवारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
कस्बे के बाल्मीकि नगर में आतिशबाज इश्तियाक के घर में बुधवार की शाम आग लग गई। इससे एक-एक कर पटाखों के धमाकों से पूरा मोहल्ला दहल गया। पटाखों की आग से आतिशबाज और घर की दो महिलाएं झुलस गईं थीं। पत्थर लगाने से एक बालक घायल हो गया था। झुलसे लोगों को प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें