फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की सुनें अफसर

Sat, 26 Sep 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवागंतुक मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। पहली बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की सुनें और मामलों को लंबित न छोड़ें।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न धाराओं के तहत चलने वाले मुकदमों की सुलभ न्याय प्रक्रिया के बारे में संबंधित अधिकारियों से सवाल पूछे। एसडीएम राजापुर सीपी उपाध्याय ने कहा कि छोटे मुकदमे ज्यादातर न्यायालय और वकीलों का सहयोग न होने के कारण काफी दिन चलते हैं। आयुक्त ने कहा कि दफा 41 के मुकदमों में यह प्रयास किया जाए कि दोनों पक्ष समझौता कर लें। कहा कि 229 बी के मुकदमों का निस्तारण किया जाए और संबंधित जमीन पर पौधरोपण कराया जाए।

अधिकारी ध्यान दें कि भविष्य में कोई गांव समाज की जमीन पर कब्जा न करे। विवादित पैमाइश के संबंध में भी उन्होंने अधिकारियों को टिप्स दिए। अंत में उन्होंने कहा कि समझदार के लिए इशारा काफी है। जो दंड देने लायक है, उन्हें दंड दें। डीएम नीलम अहलावत ने कमिश्नर का आभार व्यक्त किया। बैठक में एसपी केशव कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें