चित्रकूट विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शनिवार को बिजली निजीकरण के लिए पास किए जा रहे बिल का विरोध किया। अधीक्षण अभियंता चित्रकूट मंडल को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताते हुए कहा कि 1 जून को बिजली कर्मचारी काला दिवस मनाएंगे।
दोपहर बाद रोजाना 3 से 5 बजे तक कार्य का बहिष्कार कर विरोध जताएंगे। विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि इलेक्ट्रिसटी अमेंडमेंट बिल 2020 और बिजली सेक्टर के निजीकरण के विरोध में देश के ऊर्जा निगमों के तमाम विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, सहित इंटक व अन्य दल एक साथ सामिल होकर विरोध जताएंगे।
इस मौक पर बिजली विभाग के अवर अभियंता शिव प्रकाश, रविकरण, राजबहादुर सहित इंटक के खंडीय अध्यक्ष विनोद कुमार, लक्ष्मी व महेंद्र आदि मौजूद रहे।