फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतें अधिकारी-कर्मचारी

Tue, 23 Dec 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बढ़ते कोहरे व सर्दी को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गईं हैं। ऐसे में डीएम पुलकित गर्ग ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरती जाए। सड़कों पर ब्रेकर व जरूरत वाले स्थानों पर रेडियम पट्टी लगवाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों में सड़क दुर्घटना से संबंधित प्राथमिक उपचार सामग्री अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें। अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में हेलमेट पहन कर आएं तथा कार्यालय के प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी की तैनाती सुनिश्चित की जाए जो बिना हेलमेट के किसी को भी प्रवेश न दें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी दो पहिया वाहनों पर स्वयं तथा संबंधित कर्मियों द्वारा रिफ्लेक्टर अवश्य लगाए जाएं। ताकि दुर्घटनाओं से प्रभावी रूप से बचाव किया जा सके।
उन्होंने कहा कि निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करें।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, सीडी-1 को निर्देशित किया कि जनपद की सड़कों पर आवश्यक रोड मार्किंग, पेंटिंग, जंक्शनों पर स्पीड ब्रेकर, वार्निंग साइनेज एवं संकेतक बोर्डों की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराई जाए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें