फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: तंबाकू मुक्त समाज की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। भारतरत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर रविवार को तंबाकू मुक्त समाज की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही दीनदयाल शोध संस्थान के ग्रामोदय पखवाड़ा का समापन हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू हुए ग्रामोदय पखवाड़ा में ग्रामीण क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

एफीकोर के अतुल डेनियल ने तंबाकू मुक्त समाज की शपथ दिलाई और जन शिक्षण संस्थान के अनिल सिंह ने उमरी में कोरोना वायरस से बचाव और जनजागरण अभियान की शपथ दिलाई।
उद्यमिता विद्यापीठ के संयोजक मनोज सैनी ने स्वयं सहायता समूह को स्वावलंबी कैसे बनाएं इस पर चर्चा की। जन शिक्षण संस्थान के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र सिंह ने व्यावसायिक प्रशिक्षण और संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान के उप महाप्रबंधक डॉ. अनिल जायसवाल ने बताया कि 17 दिनों से पखवाड़े के अंतर्गत डीआरआई के सभी प्रकल्पों के माध्यम से ग्रामीण आबादियों तक स्वच्छता, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पर्यावरण जैसे विषयों पर जन जागरुकता के साथ स्वास्थ्य गोष्ठी और कृषक गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
संस्थान के सचिव डॉ. अशोक पांडेय ने स्वच्छता और सामूहिक श्रम साधना के महत्व के बारे में प्रकाश डाला। समाज शिल्पी दंपति कार्यकर्ताओं ने सामूहिक प्रयासों से गांव-गांव में पेयजल श्रोत और सामुदायिक भवनों की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें