फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन घर समेत गृहस्थी राख, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी (चित्रकूट)। आग की लपटों में घिरी चाची को बचाने में भतीजा भी झुलस गया। इस दौरान लपटों से तीन घरों की गृहस्थी भी राख हो गई।
विज्ञापन

मानिकपुर विकासखंड के रैपुरा गांव में बुधवार की दोपहर को सुधा देवी पत्नी शिवकुमार खाना बना रही थी। अचानक आग की चपेट में आने से झुलस गई। मदद के लिए आया चाचा का पुत्र अंकित भी झुलस गया। देखते-देखते आग में दो घर और चपेट में आ गए। आग से लगभग पांच लाख की गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। बताया गया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दो घंटे विलंब से फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष रहा। बताया गया कि शिवकुमार के यहां 30 क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल सरसों, तीन क्विंटल मसूर समेत अरहर की दाल व दस हजार रुपये जल गए। इसी प्रकार रामलखन पुत्र कामता के घर में आग लगने से 15 क्विंटल गेहूं, 15 क्विंटल चना, सात किवंटल चावल, चा रक्विंटल अरहर, पांच हजार रुपये नष्ट हो गया। इसी क्रम में कमलेश पुत्र कामता का भी घर समेत गृहस्थी जलकर राख हो गया। लेखपाल ने मुआयना किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें