फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अब मतदाता सूचियों का अफसर करेंगे सत्यापन

Fri, 30 Jan 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए गए विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के कार्यों का अब अफसर सत्यापन करेंगे। इसके लिए आयोग ने अफसर नामित किए हैं, हालांकि इस समय नोटिस प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यह प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 6 जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस संबंधी कार्रवाई की जा रही हैं। ईआरओ नेट पोर्टल पर चित्रकूट से संबंधित ऑनलाइन प्राप्त मतदाताओं के अभिलेखों का प्राथमिकता पर सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की। साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों को सत्यापन के लिए नामित किया है। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के लिए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव और एसडीएम न्यायिक राजापुर राकेश कुमार पाठक नामित किए गए हैं।
वहीं, विधानसभा क्षेत्र मानिकपुर के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर और एसडीएम न्यायिक कर्वी सौरभ यादव को जिम्मेदारी मिली है। ये अधिकारी ईआरओ नेट पर डीईओ लॉगिन और ईमेल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन अभिलेखों का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें