फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बिल ज्यादा तो कहीं नहीं लगा मीटर

Thu, 19 Feb 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर और आसपास के इलाके में उपभोक्ताओं की बिजली बिल ज्यादा आने, बिना रीडिंग के बिल आने, मीटर न लगने, मीटर रीडिंग अनाप शनाप, बिल जमा करने के बाद भी बकाया लगकर आने की शिकायतें आम हैं।
विज्ञापन


बिजली की दिक्कत झेल रहे उपभोक्ताओं पर यह दोहरी मार है। इनका कहना है कि जब किसी अधिकारी से शिकायत करते हैं तो उनका व्यवहार बहुत खराब होता है।

बार-बार शिकायत करने पर टका सा जवाब मिलता है, कर्वी जाइए। इस संबंध में जब एसडीओ अभिषेक तिवारी से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि छूट के बाद भी जो बिल ज्यादा आ रहे हैं, उनको मार्च के बाद ठीक कर दिया जाएगा।

मनीषा द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने कनेक्शन न लगने की शिकायत की तो गुरुवार को एसडीओ अभिषेक तिवारी से पूछताछ हुई। इसके बाद कुछ ही देर में एसडीओ अन्य कर्मचारियों के साथ उसके घर पहुंच गए। मनीषा का आरोप है कि घर में पुरुषों के न होने पर भी चेकिंग की और अभद्रतापूर्ण बातें कीं।
विज्ञापन


पति जयनारायण द्विवेदी ने कहा है कि वे इसकी शिकायत आला अफसरों से करेंगे। इस संबंध में एसडीओ अभिषेक तिवारी का कहना था कि उन्होंने किसी के घर में पुरुषों की अनुपस्थिति में चेकिंग नहीं की। उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। अभद्रता की बात भी गलत है।

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी से रोष लोगों में रोष है। व्यापार मंडल राजापुर के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कहा कि शिकायतों पर गौर न किया जाना उपभोक्ता के साथ अन्याय है।

अधिकारी अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हैं। अगर यह सब ठीक नहीं हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगा। अनिल गुप्ता, राकेश नामदेव, सभासद शंकरलाल आदि ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उपभोक्ता भोला सोनी ने कहा कि पिछले दिनों कनेक्शन देने का अभियान चला तो बहुत से लोगों ने कनेक्शन ले लिया था पर अभी तक उनको कनेक्शन नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें