फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नि:शुल्क होगी किडनी जांच

Wed, 19 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
ASdasfd
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवार कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के लिए अब मुख्यमंत्री ने नि:शुल्क किडनी जांच कराने की भी घोषणा की है। इसके अलावा हर जिला अस्पताल में एक-एक शव वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे मृतकों के परिजनों को परेशानी न उठानी पडे़े।
विज्ञापन



 लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में मंगलवार को धर्मनगरी आए सूबे के परिवार कल्याण मंत्री ने मुख्यालय के डाक बंगलेे में पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में किडनी में खराबी से प्रत्येक साल 15 हजार लोगों की मौत हो जाती है। इसकी जांच मंहगी होने के कारण सामान्य व गरीब वर्ग प्राइवेट जांच भी नहीं करा पाता। अब मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि किसी भी मरीज की प्राइवेट एजेंसी से जांच कराई जाएगी और इसका खर्च सरकार वहन करेगी। जांच एजेंसी सरकार नामित करेगी। नि:शुल्क जांच होने के बाद कई जिंदगियां बचाई जा सकेंगी। अब प्रत्येक जिला अस्पताल में एक-एक शव वाहन दिया जाएगा जो नि:शुल्क सेवा करेगी।

पत्रकारों के सवाल  पर कहा कि डाक्टरों की कमी के साथ स्टाफ की भी कमी जरूर है लेकिन जल्द ही भर्ती कराकर इसकी पूर्ति की जाएगी। किसी भी मरीज की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। कई जिलों से प्रसव के दौरान लापरवाही और मरीजों का इलाज न करने की सूचनाओं पर कार्रवाई की गई है। जिले में भी मिली शिकायत पर जांच कर कार्रवाई हुई है। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों पर नजर रखी जा रही है। पूरे प्रदेश में मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए मातृत्व शिशु सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक गर्भवती महिला की जांच व दवा कराई जा रही है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, नरेंद्र कुमार गुप्ता, सत्यनारायण पटेल, फराज खान, गुलाब गुप्ता व भोलानाथ खंगार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें