फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धोखाधड़ी के आरोप में अफसरों के घरों पर नोटिस चस्पा

Tue, 21 Nov 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धोखाधड़ी के मामले में बरगढ़ थाना पुलिस ने एक ग्राम पंचायत अधिकारी, एक सहायक विकास अधिकारी सहित ग्राम सचिव के विरुद्ध धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी न होने पर उनके घरों में नोटिस चस्पा की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मऊ ब्लाॅक के कोनिया गांव में सरकारी दस्तावेजों में धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में बरगढ़ थाना क्षेत्र में 2022 में मामला दर्ज किया गया था। जिस पर बरगढ़ थाना पुलिस ने सदर ब्लॉक कर्वी में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी राम कुमार प्रजापति के घर रामनगर व पहाड़ी विकास खंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी रूप नारायण सिंह सहित कर्वी कोतवाली अंतर्गत भीठाखेरा व ग्राम सचिव कमलेश कुमार निवासी बांदा जिले के बबेरू थाना के कोर्रम गांव के घर तहत नोटिस चस्पा की है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि गिरफ्तारी न होने पर नोटिस चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें