फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दुकान व मकानों के सामने लगवाएं सीसीटीवी कैमरे

Tue, 21 Nov 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के साथ गोष्ठी कर दुकानों व मकानों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा है। व्यापारियों ने सुनसान वाले इलाकों में रात्रि को पुलिस गस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी कार्यालय के राघव सभागार में व्यापारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी हुई। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कहा कि चोरी व अन्य घटनाओं की संपूर्ण जानकारी और अपराधियों को पकडऩे में सीसीटीवी कैमरा बहुत सहायक होता है।
दुकानदार व मकान मालिक अपने घरों के सामने सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगवाएं तो किसी भी घटना में पुलिस को मदद मिलेगी। व्यापारियों ने व्यवसायिक स्थलों के अलावा सुनसान वाले इलाकों में रात्रि को पुलिस गश्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापारी नेता शानू गुप्ता, ओम केशरवानी, ऋषि आर्या, सुभाष अग्रवाल, अरुण गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता व बृजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें