फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मतदाता सूची में विसंगतियों पर 1.70 लाख को नोटिस

Mon, 09 Feb 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची में विसंगतियों के चलते 1.70 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किया है। इन मतदाताओं को अपनी पहचान और पते से संबंधित विसंगतियों को दूर करने के लिए सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। अगर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं, तो उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसआईआर अभियान के दौरान अब तक सात लाख मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। इनमें से 14 हजार मतदाताओं को नो मैच श्रेणी में रखा गया है, जबकि 1.56 लाख से अधिक मतदाताओं को विसंगति श्रेणी में चिह्नित किया गया है। इन सभी को नोटिस भेजकर उनसे प्रत्यावेदन मांगा गया है। अभियान के तहत पहले ही करीब एक लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं, जिनमें मृत, स्थानांतरित या एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाता शामिल थे।
नो मैच श्रेणी के मतदाताओं के लिए सुनवाई प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विसंगति श्रेणी में शामिल मतदाताओं को भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। इन मतदाताओं को अपने प्रत्यावेदन में विसंगति का स्पष्ट कारण और सही विवरण प्रस्तुत करना होगा। अधिकारियों के अनुसार, विसंगतियों में मुख्य रूप से पिता या पति का नाम, मतदाता का नाम, पता और उम्र में गड़बड़ी पाई गईं हैं। चित्रकूट में 96,108 और मानिकपुर में 60,394 मतदाताओं की सूची में नाम व पिता/बाबा की आयु में त्रुटियां पाई गई हैं।
विज्ञापन

केस-1
एक महिला मतदाता सरोज के पति का नाम जीवन लाल की जगह पप्पू दर्ज है। नाम की त्रुटि को सुधार के लिए बूथ पर जाकर बीएलओ से संपर्क किया। उन्होंने फार्म संख्या आठ भराया है।

केस-2
एक मतदाता की शिकायत थी कि मतदाता सूची में उनकी उम्र 32 वर्ष और पुत्र की उम्र 25 वर्ष दर्शाई गई है। पिता-पुत्र की उम्र में महज 10 वर्ष का अंतर रखा है। यह संभव नहीं है। दोनों की उम्र सही कराने के लिए फार्म भरा है।


नए मतदाताओं के लिए अवसर
जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश सूची में छूट गए हैं, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। नए मतदाता या पहली बार मतदान करने वाले व्यक्ति भी फॉर्म के माध्यम से सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं।
-
विधानसभा क्षेत्रवार आवेदन की स्थिति
विधानसभा फार्म-6 फार्म-7 फार्म-8

चित्रकूट 8424 241 2367
मानिकपुर 7473 350 3511

नोट:

फार्म-6 : नया नाम जोड़ने के लिए

फार्म-7 : नाम हटाने के लिए

फार्म-8 : नाम/विवरण में संशोधन के लिए

बोले जिम्मेदार-

एडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वह समय रहते नोटिस का जवाब दें और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें