चित्रकूट। आवासों की प्रगति धीमी होने पर डीएम ने बीडीओ रामनगर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डीएम अभिषेक आनंद ने बुधवार को बैठक में सीडीओ से कहा कि अटल भूजल योजना के अंतर्गत जो कार्य कराए जाने हैं। उसमें अगर धनराशि नहीं है तो शासन से मांग की जाए। उप कृषि निदेशक कृषि से कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को अधिक से अधिक आवेदन कराकर लाभ दिलाया जाए। जिला विकास अधिकारी से कहा कि प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास अधूरे हैं उनमें तेजी से कार्य कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि से कहा कि पटेल तिराहा कर्वी से देवांगना मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य को तेजी से कराएं।
इस मौके पर सीडीओ अमृतपाल कौर, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, डीएफओ नरेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, सीबीओ डॉ. सुबास चंद्र, बीएसए लव प्रकाश यादव, पीडी विश्वकर्मा आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।