फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गंदगी और पेयजल समस्या से अधिवक्ता नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि बुधवार से अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को मानिकपुर के अधिवक्ता संघ ने तहसील परिसर में पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, सब रजिस्ट्रार कार्यालय स्थापित करने के साथ-साथ अधिकारियों का नियमित कार्यालय में बैठने आदि की समस्याओं को लेकर एसडीएम पंकज वर्मा को ज्ञापन सौंपा। महासचिव अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि निजी कर्मियों द्वारा कार्य करवाया जा रहा है। जो खुलेआम नियमों का उल्लंघन है। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, नोखेलाल प्रजापति, रमेश चंद्र शुक्ला, रामकेश पयासी, गोविंद तिवारी, राम दिनेश द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें