संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बिना नक्शा स्वीकृत कराए कृषि भूमि पर व्यवसायिक दुकान, भवन निर्माण व अवैध रूप से प्लॉटिंग की जांच के बाद करीब 20 कारोबारियों को नोटिस जारी की गई है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि व्यावसायिक दुकानों, भवन निर्माण व अवैध रूप से प्लॉटिंग कार्य का निरीक्षण किया गया है। जिसमें विभाग से बिना नक्शा स्वीकृत के निर्माण कार्यों को चिंहित किया है। जल्द ही इन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसमें आरटीओ ऑफिस के सामने व पीछे, खोह ग्राम पंचायत व पुलिस लाइन के पास, मुडौहा के पास, वाल्मीकी आश्रम के सामने व्यावसायिक भवन निर्माण, रामनगर के पेट्रोल पंप के सामने एके ड्रीम आवासीय कालोनी, कर्वी पहाडी रोड पर लोढ़वारा के पास, अशोह के सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल के पास, पहाडी में कृष्णा नगर आवासीय एवं व्यावसायिक कालोनी, भरतकूप मन्दिर मार्ग पर थोथी नाला के बगल में, भरतकूप मन्दिर मार्ग पर यादवपुरवा के सामने, भरतकूप नया थाना की ओर जाने वाले मार्ग पर, चित्रकूट बांदा मार्ग पर ग्राम पंचायत अकबरपुर, ग्राम पंचायत बैहार में भांगा नाला के आगे राधे कुंज प्रापर्टी, ग्राम सभा बिहारा में प्राथमिक विद्यालय के पास, बिहारा के निबुहा पुरवा शबरी मन्दिर के पास तथा ग्राम सभा सेमरिया चरणदासी मौजा रजौला में जमीनें चिंहित की गई हैं। इनके कारोबारियों को नोटिस जारी की जा रही है। सही जवाब न मिलने पर प्लाटिंग व मकानों को गिराया जाएगा।