फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई पर बोलने को तैयार नहीं सत्ताधारी नेता

Sat, 05 Dec 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सांप्रदायिक सद्भाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वामपंथी अभियान चलाया। इसमें लोगों को देश की अखंडता व एकता के लिए मिल-जुलकर काम करने का संदेश दिया गया। कुछ राजनैतिक दलों की नीतियों की जमकर निंदा की गई।
विज्ञापन


शनिवार को मुख्यालय के कचहरी परिसर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने वामपंथी अभियान चलाया। इसमें जिला सचिव रूद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि भाजपाई  देश में सांप्रदायिकता व कठोर पंथ का जहर घोल रहे हैं। मंहगाई पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

सत्ताधारी दलों के नेता आम जनता को आपस में लड़ा रहे हैं। जिससे लोग मंहगाई भूलकर बस विवाद में फंसे रहे। रीनू देवी ने कहा कि देश में नफरत पैदा करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


कुछ राजनैतिक दल बाबा साहेब अंबेडकर के सिद्धातों को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर शिवमोहन यादव, गौरेंद्र गुप्ता, साधना, खलीफ, राजकुमारी व चुन्नी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें