फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मऊरानीपुर-रोरा खंड के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग, 29 तक कई ट्रेनें प्रभावित

Sun, 19 Jul 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 19 सीकेटीपी-08-रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मंडल के मानिकपुर रेलखंड पर मऊरानीपुर, रोरा खंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कारण 29 जुलाई तक विभिन्न तिथियों में ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जिससे चित्रकूटधाम कर्वी होकर निकलने वाली कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने व कुछ को आंशिक रूप से संचालित करने और कई ट्रेनों को निर्धारित समय से विलंब से चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार ग्वालियर, प्रयागराज पैसेंजर 22, 23 जुलाई को प्रयागराज, ग्वालियर पैसेंजर 23 और 24 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं मानिकपुर, कानपुर सेंट्रल और सेंट्रल, मानिकपुर मेमो ट्रेनें 21 से 23 जुलाई तक रद्द रहेंगी। चित्रकूटधाम कर्वी, कानपुर सेंट्रल व सेंट्रल, चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस 22 और 23 जुलाई को केवल बांदा तक ही संचालित होंगी और चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन नहीं आएंगी।

इसके अलावा महाकौशल एक्सप्रेस, हावड़ा-ग्वालियर, हावड़ा-मथुरा, हावड़ा-आगरा व बांदा, प्रयागराज मार्ग की कई ट्रेनों को 15 मिनट से लेकर तीन घंटे तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा। स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार ने बताया कि दोहरीकरण परियोजना को अंतिम रूप देने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य आवश्यक है। कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज होगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और यात्रा जल्दी व अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें