फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंच पर नहीं मिली जगह, जिलाध्यक्ष पर उपेक्षा के आरोप

Mon, 16 Nov 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी 23 उपेक्षा होने पर नाराजगी का इजहार करते सपा का एक गुट।
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। वासुदेव इंटर कॉलेज मानिकपुर में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बाद सपा की अंदरूनी कलह सामने आ गई।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं ने ही अपने जिलाध्यक्ष पर उपेक्षा समेत कई आरोप लगाए। कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात एक किया, फिर भी मंच पर जगह तक नहीं मिली।
सपा अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी रमेश कुरील ने जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव पर दलित समाज की उपेक्षा और भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछड़ों और दलितों को जोड़ना चाहते हैं, जबकि जिले के संगठन के नेता इसके विपरीत काम कर रहे हैं।
एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ऋतुराज वर्मा ने भी कहा कि तैयारी में लगे रहने के बावजूद उन्हें मंच पर स्थान नहीं दिया गया। ब्राह्मण-ठाकुर नेताओं को न बुलाने और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी को लेकर भी सवाल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता हरीश यादव ने मंच से दस्यु सम्राट के नारे पर आपत्ति जताई। उधर, जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि सपा के कार्यक्रम में मंच पूरी तरह भरा था, जिसमें कोल बिरादरी के दलित और पिछड़ा वर्ग के लोग शामिल रहे। आरोप बेवजह हैं, उन्होंने एक नेता द्वारा मिर्जापुर से आकर ददुआ अमर रहे का नारा लगाना गलत था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें