फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती का आदेश नहीं

Tue, 29 Sep 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को बीएसए कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को ज्ञापन भेजा। इसमें तैनाती का शासनादेश जारी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बीएसए को दिए ज्ञापन में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कहा कि 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक और 2011 में चयनित  अभ्यर्थी हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा प्रशिक्षु शिक्षकों की प्रथम चरण में कराई गई परीक्षा का परिणाम 21 सितंबर को घोषित किया जा चुका है। हमारी तैनाती एक महीने के अंदर की जानी थी। अभी तक शासनादेश नहीं जारी किया गया। इन प्रशिक्षु शिक्षकों ने ये भी कहा कि हमने छह माह का प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। द्वितीय चरण की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया जाए।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान सात हजार तीन सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मानदेय भी दिए जाने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अगर समस्याओं का निपटारा नहीं किया गया तो वे लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। मौके पर अभिषेक पांडे, आशीष पटेल, शिवकुमार, वंदना वर्मा, मंजू अवस्थी, स्फूर्ति सक्सेना, शिखा, ऋचा जायसवाल, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें