फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शासन से बजट नहीं, पेंशन के लिए भटक रहे बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों का दर्द नगर पंचायत कार्यालय में लगे शिविर में छलका। जिला समाज कल्याण विभाग के शिविर में एक-एक कर लाभार्थियों ने अपनी पीड़ा सुनाई।
विज्ञापन

सुनवाई में नजमा बेगम ने कहा कि पति के बाद विधवा पेंशन ही सहारा थी, 6 महीने से एक रुपया नहीं आया। इसी प्रकार बुजुर्ग राजकुमार उपाध्याय डेढ़ साल से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। फूल कुमारी ने बताया कि उन्होंने 3 महीने पहले फॉर्म भरा, खाता आज भी खाली है। सुनवाई में 20 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। पर्यवेक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजापुर तहसील और पहाड़ी ब्लॉक में 3 दिन में 35 शिकायतें मिली हैं। कई फाइलें शासन को भेजी जा चुकी हैं, लेकिन लखनऊ से ही धनराशि जारी नहीं हो रही है। कुछ केस में एनपीसीआई लिंक न होने से पैसा वापस लौट गया है। उधर, एसडीएम पूजा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि पात्रों को पेंशन से वंचित नहीं होने दिया जाएगा और हर शिकायत का नियमानुसार निस्तारण होगा। शिविर में सभासद तरुणी शुक्ला, शंकर दयाल जायसवाल, राजेश केसरवानी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें