फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में एसी नहीं, मरीज बेहाल, दवा के लिए भी घंटों इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। मरीजों को जहां पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं गर्मी के मौसम में भर्ती मरीजों को पुरुष वार्ड में एयर कंडीशनर (एसी) की सुविधा न मिलने से परेशानी हो रही है।

————————
सीन-01:

फोटो- 26 सीकेटीपी 19- दवा काउंटर पर कतारों में लगे मरीज व तीमारदार। संवाद
दवा काउंटर पर लंबी लाइन, मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार
जिला अस्पताल के ओपीडी परिसर में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं दवा काउंटर में लंबी कतार लगने के कारण लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। लाइन में कोई सुबह आठ तो कोई नौ बजे से लगा है। मरीज रामदयाल, शिखा देवी व रामरतन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद केवल पर्चा और दवा लेने में ही कई घंटे निकल जाते हैं।
विज्ञापन




————————————————
सीन-02:

वार्ड में नहीं एसी, गर्मी में परेशान हो रहे मरीज
फोटो-26 सीकेटीपी 20- गर्मी से परेशान वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
जिला अस्पताल के बर्न पुरुष भर्ती वार्ड में भर्ती मरीजों को इस समय सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी से हो रही है। वार्ड में लगा एसी कोलिंग ही नहीं कर रहा है। वर्तमान में वार्ड में तीन से चार मरीज भर्ती हैं। वहीं एक वार्ड में एसी नहीं लगा है। इससे भी मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन


————————
वर्जन

सभी वार्डों में एसी काम कर रहे हैं। जहां नहीं कर रहे हैं उसे दिखवाया जाएगा। बीमाारियों के कारण अस्पताल में लगातार भीड़ बढ़ रही है। उसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। - शैलेंद्र कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें