फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: निरंकारी भक्तों ने राम भरोसा बांध पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना का आयोजन राम भरोसा बाधं में निरंकारी भक्तों ने किया। इसमें सफाई अभियान मिशन के सेवादारों ने घाट व जल में फैली गंदगी को साफ किया।
विज्ञापन

रविवार को संत निरंकारी मिशन के सचिव व समाज कल्याण प्रभारी जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना समूचे भारत वर्ष के लगभग 15 सौ से भी अधिक स्थानों के नौ सौ शहरों में आयोजित की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है। ताकि आने वाली पीढियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके। निरंकारी मुखी आनंद राज श्रीवास्तव , सेवादल इंचार्ज संदीप साहू , सचिन व सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें