फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जनगणना-2027 हेतु प्रगणकों का नौ दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

Wed, 22 Apr 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। जनगणना-2027 के लिए नौ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हुआ। यह राजापुर के वशिष्ट गुरुकुलम विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मकान सूचीकरण और जनसंख्या गणना को व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है। एडीएम चंद्रशेखर ने जनगणना को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताया और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने को कहा। एसडीएम फूलचंद यादव ने त्रुटियों से आंकड़ों की विश्वसनीयता पर पड़ने वाले प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की अपील की। तहसीलदार भारत प्रताप सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रगणकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा। प्रशिक्षण के लिए आठ प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है। पहले चरण में 39 प्रगणक और सुपरवाइजर प्रशिक्षित हो रहे हैं। दूसरे चरण में 19 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें