चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के नींबूहापुरवा के आसपास तनाव की स्थिति बनी है। कुछ किशोरों ने पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान को लेकर अपशब्द करने पर गांव संवेदनशील बना गया है।
शनिवार को पुलिस फोर्स तैनात रही। मस्जिद के पास स्थिति अतिसंवेदनशील है। पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के पांच किशोरों के िखलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की है। एक किशोर को पकड़ा भी है।
इस मामले को लेकर कई हिंदू संगठनों ने विरोध भी जताया है। शनिवार को सीतापुर से बिहारा खोही में कई संगठनों की गुप्त बैठक हुई है। इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई गई है। इसे लेकर पुलिस विभाग खासा सतर्क रहा। गुप्तचर एजेंसी भी अलर्ट रही। इससे शनिवार को तो कोई प्रदर्शन नहीं हो पाया। फिलहाल मस्जिद व पुरवा में भारी पुलिस बल तैनात है।
एसपी अरुण सिंह ने बताया कि शनिवार को स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात है। (संवाद)