सहायक विकास अधिकारी निलंबित
चित्रकूट। पंचायत चुनाव में नामांकन के लिए नो ड्यूज बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में सहायक विकास अधिकारी को सीडीओ ने निलंबित कर दिया है। पंचायत चुनाव में अदेय प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में रूपये लेने का आरोप सदर विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी लीलाधर शुक्ल पर लगाया गया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर सीडीओ अमित आसेरी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच कराई गई थी। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। संवाद