चित्रकूट। जिले में खनन की स्थिति देखने के लिए राष्ट्रीय ग्रीन टिब्यूनल(एनजीटी) की टीम जल्द ही आ सकती है। एनजीटी के आने की सूचना से प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं।
सरकार को अवैध खनन से काफी नुकसान होता है।
चित्रकूट के साईपुर, गढ़ौली व बियावल घाट पर अवैध खनन की शिकायत मिलती है। इसे लेकर हाल ही में जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष ने यूपी सीएम को पत्र लिखा था। वहीं सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव के अलावा कई स्थानीय नेताओं ने भी इस मामले को लेकर शिकायत करते हुए जांच की मां की है। जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल ने बताया कि अभी तक इसकी अधिकृत सूचना नहीं है। जिले में कहीं भी अवैध खनन की सूचना मिलती है तो मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी।