सपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ.
चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों जगह सपा परचम
लहराएगी। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष को मऊ-मानिकपुर और कर्वी विधानसभा
क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने को कहा।
पर्यवेक्षक
के रूप में आए सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में जिला
कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
कहा
कि सरकार की योजनाओं के तहत जो भी गांवों के लिए काम होते हैं, उनकी
जानकारी देनी जरूरी है। आगामी चुनाव के लिए सपा को बूथ स्तर तक जनता को
पार्टी में पक्ष में लाना होगा। कहा कि जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों
में कार्यकर्ता सम्मेलन करें और पार्टी में निष्ठावान लोगों को महत्व दें।
सपा
सरकार की योजनाओं का गुणगान कर उन्होंने इनको हर वर्ग के लिए उपयोगी
बताया। जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने जिला और अन्य प्रकोष्ठों की रिपोर्ट
रखी। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि सपा जिले में सभी वर्गों को साथ
लेकर चल रही है।
सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने भी सपा सरकार की
नीतियों को हर वर्ग के लिए लाभकारी बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल
यादव ने कहा कि पार्टी गरीब वर्ग के लिए संघर्ष करती रहेगी। बैठक का
संचालन जिला महासचिव सत्यनारायण पटेल ने किया।
अनुज यादव, गौरीशंकर
मिश्रा, अनिल शर्मा, गुलाब खां, गुलाब गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, भोलानाथ
खंगार, फराज खां, अफजल अली, मायादेवी जायसवाल भी मौजूद रहे।