फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कड़ाके की सर्दी से नए साल का आगाज, सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नए साल की शुरूआत होते ही कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास आ गया। पूरे दिन बादल छाये रहे। सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। ठंड से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पहाड़ों की तरफ से आने वाली पछ़ुआ हवाओं से सर्दी बढ़ गई है। बादल छाए छाये हैं। शीतलहर से डंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग आग जलाकर जगह-जगह ताप रहे हैं। ठंड के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा छा जाता है। बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों में भीड़ रहती है। नगर पालिका व नगर पंचायत के माध्यम से भी अलाव कई स्थानों पर जलाए गए हैं। जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा।


फूल वाली फसलों को नुकसान
तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के कृषि वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी का कहना कि कोहरा पड़ने से फूल वाली फसलों को नुकसान हो रहा है। हालांकि अभी गेहूं की फसल को नुकसान नहीं हो रहा है। कहा कि ठंड में पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें