फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी की सुनोगे तो काम कैसे चलेगा- एजीएम

Fri, 12 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद के एजीएम वाईपी सिंह ने शुक्रवार को धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों के नेता जी का फरमान मानने पर वह बिफर गए। वह कड़ाई से बोले, नेताजी की सुनोगे तो काम कैसे चलेगा। टूटी दीवार को बंद कराया जाए।
विज्ञापन


मुआयने के दौैरान वाईपी सिंह को स्टेशन की दूसरी ओर की दीवार टूटी मिली। यहां से बाइकों के साथ लोग ट्रैक पार कर रहे थे। यह नजारा देखकर उन्होंने सीनियर डीओएम को टूटी दीवार बंद कराने की हिदायत दी। इस बीच किसी ने कहा कि नेताजी के कहने पर दीवार को खुला छोड़ा गया है। इस पर वाईपी सिंह का पारा चढ़ गया।

कहा, नेताजी की सुनोगे या विभाग का काम देखोगे, काम कैसे चलेगा। स्टेशन पर बाइकों और आम लोगों के आवागमन को रोका जाए। मुआयने में शौचालय भी ठीक नहीं मिले। इसको लेकर वह आईडब्ल्यू के इंजीनियरों पर नाराज हुए। 
विज्ञापन


शेड को पेंट करवाने के साथ ही यात्रियों की सुविधाओं के लिए उन्होंने टाइल्स लगवाने को कहा। पानी की टंकी के आसपास गंदगी मिली। स्टेशन पर आवारा जानवर घूम रहे थे। इनकी आवाजाही रोकने के लिए अधिकारियों को स्टेशन के दोनों मुख्य दरवाजों पर लगे काऊ कैचरों को बदलवाने के लिए कहा।

स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्था न देख उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पार्किंग व्यवस्था के लिए कहा।  पे एंड यूज स्नानघर और शौचालयों में बाल्टी और डिब्बे नहीं होने पर एजीएम ने कर्मचारी को तत्काल लाकर रखने को कहा। साथ ही अधिकारियों से बाल्टी व डिब्बे की फोटो खिंचकर भेजने के आदेश दिए। इस मौके पर सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे, डीसीएमओ अजय सिंह, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक आरके यादव, आईडब्ल्यू शिव सिंह,
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें