देर से पहुंची एंबुलेंस, गेट पर पैदा हुआ बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
मानिकपुर। प्रसव दर्द पर अस्पताल आई महिला को एंबुलेंस नहीं मिली और परिसर के बाहर ही उसकी मौत हो गई। चमरौंहा गांव के पयासीपुरवा निवासी गर्भवती विद्या देवी (25) पत्नी राजेश कुमार को प्रसव दर्द होने पर परिजन मानिकपुर सीएचसी लाए। पति के अनुसार कुछ देर इलाज करने के बाद सीएचसी अधीक्षक राजेश सिंह ने उसे रिफर कर दिया। इसके बाद बाहर परिसर में ही वह 102 एंबुलेंस को सूचना देकर इंतजार करने लगे। इस बीच महिला का दर्द बढ़ता चला गया और एंबुलेंस नहीं आई। थोड़ी देर बाद महिला की वहीं मौत हो गई। इस मामले में सीएमओ डा. पीएन गोयल ने बताया कि एंबुलेंस पहुंचने में देरी के कारण की पूछतांछ की जाएगी।