फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मुआयने में लापरवाही, प्रधान-सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ग्राम पंचायत रामपुर कल्याण की अस्थायी गो-आश्रय स्थल के मुआयने में जिलाधिकारी को कई खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने प्रधान और ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने गो-आश्रय स्थल का मुआयना किया था। ग्राम प्रधान ने बताया कि गो-आश्रय स्थल में 147 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। डीएम ने गोवंश के लिए पर्याप्त हरे चारे, भूसे, पौष्टिक आहार और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें