चित्रकूट। पूरे देश में यूपी के स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार अभियान में जिले के एक विद्यालय का चयन हुआ है। जहां की पढ़ाई से लेकर अन्य सुविधाओं की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार ने इसे चुना है। अब जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की टीम इस विद्यालय का निरीक्षण करेगी।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2016 के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैंया का चयन जिले स्तर पर किया गया था। इसके बाद पूरे प्रदेश स्तर से चयन होने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर भी इसी विद्यालय का चयन हुआ है। पूरे प्रदेश में सिर्फ तीन जिलों के तीन विद्यालय का चयन हुआ है। जिसमें चित्रकूट समेत बाराबंकी व इलाहाबाद का एक-एक विद्यालय है।
बीएसए ने बताया कि इस पुरस्कार के चयन के लिए पढ़ाई का स्तर, स्वच्छता,शौचालय के प्रयोग और विद्यालय परिसर का माहौल आदि आधार होता है। पूरे प्रदेश में जिन तीन विद्यालयों का चयन हुआ है उसमेें सरैंया के इस विद्यालय को प्रथम रैकिंग मिली है। अब राष्ट्रीय स्तर की रैकिंग आदि के लिए टीम का औचक निरीक्षण होगा। इसके बाद ही ग्रेड व पुरस्कार मिलेगा।