फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति का प्रतीक है स्कंदमाता का स्वरूप

विज्ञापन
चित्रकूट में शहर के एक देवी मंदिर के गेट पर पूजन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदिर के बाहर माथा टेक भक्तों ने स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। पूजन में कोरोना के चलते सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यालय के अलावा मऊ, मानिकपुर, राजापुर व शिवरामपुर क्षेत्र में देवी मंदिरों के आसपास भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मुख्यालय के पुरानी बाजार, शंकर बाजार व नई बाजार के देवी मंदिरों में सुबह से भक्त देवी मां की पूजा करते नजर आए। तरौंहा की झारखंडी माता के मंदिर का गेट खुला होने पर भक्तों ने देवी प्रतिमा पर जलाभिषेक किया। मान्यता है कि स्कंदमाता नारी शक्ति व मातृशक्ति का प्रतीक है। स्कंदमाता के दर्शन व पूजन के लिए मंदिरों में शाम को भी भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। खोही, भरतकूप, सरैंया, पहाड़ी, बरगढ़, रामनगर, लालतारोड व सीतापुर में भी देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें