चित्रकूट। पहाड़ी थाना अंतर्गत रमयापुर गांव के नहर किनारे में 40 वर्षीय युवक का क्षतविक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के कुछ हिस्से को जंगली जानवर खा गये हैं। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका ग्रामीणों ने जाहिर की है। पुलिस के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना है। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं हैं।
थाना क्षेत्र के रमयापुर गांव की नहर किनारे किसानों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। थानाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने बताया कि मृतक गमछा, काली शर्ट व काला लोवर पहने था। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही सही जानकारी होगी। (संवाद)