फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौद ने गोरखपुर को 109 रन से हराया

Tue, 05 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप के अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को नागौद के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।  
विज्ञापन


नागौद के मोहित सिंह ने अच्छी शुरूआत कर 48 रन बनाए। पूरी टीम निर्धारित 25 ओवरों मे 9 विकेट खोकर 186 रन बनाए। गोरखपुर की ओर से मो.जैद, अन्नू व उत्कर्ष ने दो-दो विकेट लिए।


जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे गोरखपुर के बल्लेबाजों में मो.सैफ के 31 रन को छोड़कर कोई पिच पर टिक नहीं सका। पूरी टीम सिर्फ 72 रन पर ढेर हो गई। नागौद के अंकित व उमेश ने तीन-तीन विकेट लिए। इस प्रकार नागौद ने 109 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


 मैच के दौरान इलाहाबाद बैंक शाखा प्रबंधक राजेश तिवारी, चित्रकूट इंडेन गैस एजेंसी के रविशंकर व समाजसेवी पंकज अग्रवाल, राकेश मिश्रा, विजय भारद्वाज, प्रेमनारायण व समसुद्दीन आदि मौजूद रहे।

कस्बे में एमडीएम चैलेंज कप 2016 का मंगलवार का शुभारंभ हुआ। पहला मैच नींबी और इलेवन स्टार मऊ के बीच खेला गया, जिसमें इलेवन स्टार ने जीत दर्ज की।

मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान भागवत द्विवेदी और समिति अध्यक्ष शानू तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच को शुरू  कराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नींबी की टीम ने 128 रन बनाए।

 लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार मऊ की टीम ने 14 ओवर में 129 रन बनाकर जीत दर्ज की। नीबीं की टीम ने कप्तान दिनेश कुमार और इलेवन स्टार के जुबेद खान के नेतृत्व में पारी खेली। इस मौके पर अमित त्रिपाठी, दया त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें