फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती पर महिला की हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव निवासी महिला का शव मिलने के बाद परिजनों ने गांव के ही एक दंपती पर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

तीन अगस्त को भौंरी गांव निवासी ननकी (40) पत्नी बुद्धू निवासी भौंरी घर से कहीं चली गई थी। वापस न आने पर परिजनों ने रैपुरा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को खेत के पास संदिग्ध हालात में शव मिला था। महिला के शरीर में चोट के निशान थे। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
महिला के भाई कपूरी गांव निवासी ननकावन ने गांव के ही स्वजातीय व्यक्ति व उसकी पत्नी पर हत्या की आशंका जताई है। बताया कि कुछ साल पहले पचास हजार रुपये की उधारी लेने के बाद उसे न चुका पाने के कारण आरोपी दंपती आए दिन धमकी देते थे। उसके घर आकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति पुणे में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। महिला के तीन पुत्री, एक पुत्र है। इसमें दो पुत्री का विवाह हो चुका है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि अभी उनके पास तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें