खोही(चित्रकूट)। सतना के मझगवां निवासी भालचंद्र की मुठभेड़ में मौत पर कांग्रेस विधायक ने सवाल उठाए हैं। यूपी एसटीएफ की इस कार्रवाई की जांच कराने की बात कही है।
मंगलवार को कांग्रेस विधायक नीलाशु चतुर्वेदी ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसटीएफ व पुलिस ने मिलकर मझगवां सतना निवासी भालचंद्र की मुठभेड़ के नाम पर निर्मम हत्या कर दी थी और परिजनों को शव भी नहीं दिया गया था। मृतक के साथ बर्बरता की गई थी। लोगों में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भय व्याप्त है कि कहीं अगला नंबर उनका न हो। विधायक ने कहा कि उच्च न्यायालय में यह मामला लेकर जाएंगे और भालचंद्र के हत्यारों के खिलाफ जल्द कड़ी सजा सुनाने की मांग करेंगे। इस मामले में पीड़ित परिजनों को न्याय मिलना चाहिए।