फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करने जा रहे प्रवासी युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में रविवार की देर शाम मंदिर में पूजा करने जा रहे प्रवासी युवक सुशील गौतम (28) पुत्र भूपत गौतम की मारपीट की पुरानी रंजिश में पांच-छह लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मध्य रात के बाद एसडीएम के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खत्म किया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुशील गौतम मुंबई में नौकरी करता था। लॉकडाउन में गांव लौटा था। बड़े भाई संजय गौतम ने बताया कि उनका एक घर मऊ कस्बे के शिवपुर में भी है। सुशील खेत देखने गया था। खेत के पास ही मंदिर में वह रोज की तरह पूजा करने जा रहा था। तभी रंजिश के चलते हमलावरों ने पीटकर हत्या कर दी। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय पुलिस का वाहन मौके से गुजरा, जिसे उन लोगों
ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस का वाहन नहीं रुका। घटना की सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगने से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। देर रात तक लगे हाईवे पर जमे लोग रिपोर्ट दर्ज कर हत्योरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मध्य रात के बाद एसडीएम राज बहादुर के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खत्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें