फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से छेड़छाड़ करने पर की थी छात्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया(चित्रकूट)। कक्षा चार के छात्र धन प्रसाद उर्फ धुन्नू की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। उसकी हत्या गांव के ही एक युवक ने दो किशोरों के साथ की थी। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वजह बाइक से छेड़छाड़ बताई है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर और अंगौछा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया अहिरीपुरवा निवासी धनप्रसाद उर्फ धुन्नू पुत्र रामशरण विश्वकर्मा शनिवार की शाम गांव के ही एक किशोर के साथ साइकिल से सरैंया कस्बा आया था। साथ आया किशोर धुन्नू के साथ ही पढ़ता था। धुन्नू के पिता की परचून की दुकान है। धुन्नू दुकान के लिए सामान खरीदने आया था। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि रास्ते में उसे सरैंया निवासी विजय कोल पुत्र ललुआ कोल और रिश्ते का भतीजा मिला। बातों में उलझाकर तीनों धुन्नू को राजापुर मार्ग पर ले गए।
धुन्नू के साथ आया किशोर भी विजय के साथ साजिश में शामिल था। अंधेरा होने पर तीनों धुन्नू को साइकिल से जबरन उतारकर जंगल की ओर घसीट ले गए और अंगौछे से गला घोटकर हत्या कर दी। उसका चेहरा पत्थर से कूंचने का भी प्रयास किया। इसके बाद जेब में रखे डेढ़ हजार रुपये तीनों ने बांट लिए थे। पूछताछ में पता चला कि छात्र की हत्या बाइक में छेड़छाड़ करने पर की थी।
विज्ञापन

आरोपी विजय कोल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह अपनी बाइक से धुन्नू के पिता की दुकान पर सामान खरीदने गया था। बाइक दुकान के सामने खड़ी कर जब वह सामान ले रहा था तो धुन्नू बाइक पर बैठकर शीशा घुमाने लगा। इस पर विजय ने उसे गाली दे दी। इसका धुन्नू और उसके पिता ने विरोध किया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने धुन्नू की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार शाम हुई छात्र की हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल रात को ही मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। रविवार को जांच करने गए अपर पुलिस अधीक्षक और सरैंया चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों से पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि धुन्नू के साथ उसका एक सहपाठी भी गया था। पुलिस ने उसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या का पर्दाफाश कर दिया। सहपाठी ने बताया कि आरोपी विजय ने उसे और नाबालिग भतीजे को पैसे देने का लालच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें