फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ही पति की गला दबाकर हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। जिले की सीमा अंतर्गत मध्यप्रदेश के नया गांव थानाक्षेत्र स्थित श्याम नगर लोधन टिकुरा में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही गला दबाकर की थी। फिर खुद ही शव को घर के दरवाजे के पास रख दिया था। शराब के नशे में युवक पत्नी को पीट रहा था। जिसके चलते उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नया गांव थाना के एसडीओपी ने बताया कि श्याम नगर लोधन टिकुरा में एख घर में मुकेश सिसोदिया का शव मिला था। उसकी पत्नी कुंता ने बताया कि घर के दरवाजे के पास किसी ने उसके पति को मार कर फेंक दिया है। शनिवार को हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव के पोस्टमार्ट रिपोर्ट मेें गला दबाने से मौत की पुष्टि होने के बाद पत्नी फूला से कड़ाई से पूछतांछ की गई।
जिस पर उसने स्वीकार किया कि उसका पत्नी गाली गलौज कर उसके साथ शराब के नशे में मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उसने गमछा से गले फंदा डालकर हत्या कर दी। यह खुलासा एसडीओपी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने नया गांव प्रभारी आशीष धुर्वे के साथ मिलकर 24 घंटे के अंदर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें