फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के मिशन रोड निवासी ठेकेदार मनोज कुमार को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पांच लाख रुपये रंगदारी भी मांगी गई। इस मामले की ठेकेदार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को ठेकेदार मनोज पुत्र कमला प्रसाद ने बताया कि कसहाई रोड निवासी एक युवक ने दो लाख 40 हजार रुपये उधार लिए थे। वापस मांगने पर चेक दे दिया था। खाते में बैलेंस न होने पर चेक बाउंस हो गया था। इस मामले का मुकदमा चल रहा है। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि वह मंगलवार को अपने घर आ रहे थे। रास्ते में बेड़ी पुलिया के पास आरोपी युवक ने रोक कर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पांच लाख रुपये पांच दिन के अंदर घर भेजने के लिए कहा। ठेकेदार ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें