फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतकर्मियों ने सांठगांठ कर नहीं गिने 18 मत

Thu, 17 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हारे प्रत्याशियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि मतकर्मियों ने जीते प्रत्याशी से सांठगांठ कर 18 मतों की गिनती नहीं की। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन



सदर ब्लाक के रौली कल्याणपुर गांव के प्रधान पद के हारे प्रत्याशी लक्ष्मी प्रसाद, आनंद कुमार, रामकिशोर, अमर सिंह व दो दर्जन ग्रामीणों ने गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल  के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी कर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान पद के लिए हुई मतगणना में रौली कल्याणपुर गांव की मत गिनती के दौरान कुछ मतकर्मियों की मिली भगत से 18 मतों की गिनती नहीं की गई। मतदान स्थल क्रमांक 227 में कुल 553 मत पडे़।
विज्ञापन


जिनमें 535 मतों की ही गिनती की गई। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर पुर्नमतगणना कराने की मांग की। इस मौके पर दुवसिया, पन्नी देवी, जमुनिया, बेलपतिया, केशवा व रजुलिया आदि मौजूद रहीं।

 
प्रदर्शन में एक ऐसी भी वृद्धा शामिल थी जो दोनों हाथों में लाठी लेकर आई थी। दुवसिया ने बताया कि पैर में दर्द होने के बावजूद वह ग्रामीणों के हक के लिए कलेक्ट्रेट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें