मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया
चित्रकूट। सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत होने की घटना के बाद शवों का रविवार की रात को पोस्टमार्टम किया गया। जहां पर उनके गांव के लोगों ने मृतकों के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
ज्ञात हो कि अस्थि विसर्जन के लिए महोबा जिले के बेलाताल ननवारा गांव निवासी प्रयागराज कार से जा रहे थे। मऊ थाना अंतर्गत रामनगर के पास ट्रक की भिड़ंत हो गई थी। जिसमें चरण सिंह, उनकी पत्नी गीता देवी, बेटी संध्या देवी व शांती देवी की मौत हो गई। घटना के बाद उनके शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जहां घटना को लेकर परिजनों में भारी दुख रहा। सोमवार की सुबह परिजन शव लेकर अपने गांव रवाना हुए। उधर, घायल अन्य पांच की हालत में आंशिक सुधार हुआ सभी को झांसी रेफर कर दिया गया है। संवाद