फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी की मूर्ति खंडित मिलने पर सीएम नाराज

विज्ञापन
फोटो- 2- चित्रकूट के रसिन बांध के पास स्थित शिवमंदिर में पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बुधवार को चौधरी चरण सिंह रसिन बांध सिंचाई परियोजना का शुभारंभ रसिन बांध के प्रमुख स्थल पर पहुंचकर किया। गोपाल संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य पंडित राम सुचान त्रिपाठी के नेतृत्व में सीएम ने पूजा पाठ किया। इसके पहले रसिन बांध में बने शिव मंदिर में सीएम ने पूजा अर्चना की। मंदिर में विराजमान नंदी की मूर्ति खंडित मिलने पर वह नाराज हो गए। मौके पर मौजूद पुजारी समेत अन्य जिम्मेदारों से कहा कि इस नंदी की मूर्ति में एक सींग टूट गई है। इसके स्थान पर नई मूर्ति रखी जाएं।
विज्ञापन

----
99 मिनट के प्रवास में 31 मिनट का संबोधन
भरतकूप। चित्रकूट जिले में सातवीं बार आए सीएम योगी आदित्यनाथ का 99 मिनट तक प्रवास रहा। इस दौरान उन्होंने मंच से 31 मिनट का संबोधन किया। यह भी एक रिकार्ड है कि जिले में कोई भी सीएम पद पर रहते हुए एक कार्यकाल में इतनी बार यहां आया है।
---
सेल्फी लेने से स्वयं को न रोक सके सीएम
चित्रकूट। सीएम बांध की सुंदरता को देखकर चकित रह गए। उन्होंने अपने पीआरओ से अपना मोबाइल लेकर स्टिक के माध्यम से बांध किनारे खडे़ होकर सेल्फी ली। दीवाली नृत्य देखकर भी सीएम बेहद खुश हुए। कार्यक्रम के दौरान बुंदेली लोकगीत व नृत्य मंच से प्रस्तुत किया गया था। ----
विज्ञापन

मटके ले जाने की होड़
भरतकूप। जनसभा में आने वालों के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए कई स्थानों पर मटका रखा गया था। जनसभा खत्म होते ही इन मटकों को ले जाने की होड़ मच गई। महिला, पुरुष व बच्चे अपने साथ मटके ले गई। इस चक्कर में साइन बोर्ड को तोड़ कर ग्रामीण अपने साथ ले गये। उधर, सीएम का हैलीकाप्टर उड़ते ही भोजन के पैकेट और पानी की बोतल लेने के लिए भीड़ उमड़ी।
-----
पहले होते थे हैंडपंप मंत्री
चित्रकूट। रसिन गांव में संबोधन के दौरान सीएम योगी ने चुटकी भी ली। कहा कि पहले की सरकारों में हैंडपंप मंत्री होते थे अब पानी संबंधित विभागों को एक कर जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया। अब पानी के लिए मंत्री काम करते हैं। उनका मकसद ग्रामीणों के खेत व घर तक पानी पहुंचाना है।
---
काले दुपट्टे बाहर रखवा दिए
भरतकूप। जनसभा में जाने वालों की पंडाल के गेट पर चेकिंग हुई। सुरक्षा को देखते हुए काले दुपट्टे और काली साफी डालकर आने वाले लोगों को बाहर ही रोका गया। पूछताछ के बाद उनके दुपट्टे व साफी बाहर रखा ली गई।
---
पिछडे़ गांवों के विकास कराने का सभा में दिया संदेश
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के पिछडे़ क्षेत्र रसिन गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा कराकर संदेश दिया है कि सरकार पिछड़े गांवों के विकास के लिए कार्य कर रही है। बार-बार नेताओं ने कहा कि गांवों में शहरों की तरह सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अब गांवों के निवासियों को शहर के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। वही किसानों को भी साधने का कार्य किया है। कहा कि हर खेत को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जायेगा। जिले के रसिन गांव की आबादी 10 हजार है। इस गांव में सबसे ज्यादा 42 पुरवा है। जहां चारों तरफ पहाड़ ही नजर आते है। एक समय इस क्षेत्र में डाकुओं का बोलबाला था। सीएम की सभा कराकर संदेश देने की कोशिश की गई है कि भाजपा सरकार पिछडे़ गांवों का विकास करा रही है।
----
रसिन बांध सहित चिल्लीमल परियोजना का हुआ शुभारंभ
चित्रकूट/भरतकूप। सीएम ने बुधवार को जिले की दो परियोजनाओं की शुरूआत की है। इसमें चौधरीचरण सिंह रसिन बांध का शुभारंभ किया। इस बांध के निर्माण की शुरुआत 2003 में भाजपा-बसपा गठबंधन सरकार के समय की गई थी। पर कई वर्ष तक कार्य नहीं हुआ। पर अब सरकार ने इसके लिए 140.20 करोड़ रुपये पास किए है। अभी तक 120.9120 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। इसके बनने से 17 गांवों के करीब चार हजार किसानों को लाभ होगा। दूसरी योजना राजापुर स्थित यमुना नदी में चिल्लमल पंप कैनाल परियोजना है। जिसमें 1976 चिल्लीमल पंप कैनाल की आधार शिला खी गई थी। नाव में पंप रख कार्य होता रहा है। इसके आधुनिकरण के लिए 50.46 करोड़ रुपये खर्च किया गया। परियोजना की लागत 120 क्यूसिक प्रति घंटा है। प्रस्तावित सिंचाई 7778 हेक्टयर है। चार हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
---
दावा फेल: कई नहरों में नहीं दिखा पानी
चित्रकूट। भले ही मुख्यमंत्री मंच से रसिन बांध की सभी नहरों में लबालब पानी होने की बात कही हो। पर नहरों के शुभारंभ करने बाद प्रमुख दो नहरों में पानी दिखा। जबकि अन्य माइनरों में पानी नहीं है। रसिन गांव के कमलेश,राजेश ने बताया कि प्रमुख नहर चलने के दो घंटे बाद बड़े मुश्किल से पानी पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें