चित्रकूट। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चित्रकूट जिले के राजापुर में 34.26 लाख की लागत से बने विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। वीडियो कॉन्फ्रें सिंग के दौरान मुख्यालय के एनआईसी सभागार में सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला की मौजूदगी में जनपद के 132 केवी उपकेंद्र राजापुर का भी लोकार्पण किया। इस उपकेंद्र के निर्माण हो जाने से तहसील राजापुर के अंतर्गत राजापुर, सरधुवा, गनींवा, छीबों आदि क्षेत्र को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति मय वोल्टेज के दी जा रही है। जिससे क्षेत्र में किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत पीके मित्तल, अधिशासी अभियंता हाशिम सिंह व अधिशाषी अभियंता ट्रांसमिशन आरके वर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)