फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एमपी के सीएम ने बांटी राहत सामग्री

Mon, 31 Aug 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 30 सीकेटीपी-31- बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते सीएम मोहन यादव। संवाद - फोटो : पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को धर्मनगरी पहुंचे और मंदाकिनी नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मौके पर हालात काे देखते हुए प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन


सीएम ने हेलीकॉप्टर से मंदाकिनी नदी के आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और रीवा संभाग के कमिश्नर शैलेंद्र सिंह, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों और हुए नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रशासन को बाढ़ प्रभावित लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें