फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 148 करोड़ के कार्यों का सांसद और विधायक ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। वाल्मीकि आश्रम में पर्यटन विभाग की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। 148 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन सांसद और मानिकपुर के अपना दल के विधायक ने किया। इसमें 33 कार्य शामिल हैं। इसके पहले दोनों नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि धार्मिक नगरी के सभी आध्यात्मिक और पौराणिक स्थलों पर पर्यटन विकास के कार्य हो रहे हैं। योगी सरकार ने चित्रकूट में पर्यटन का विकास तेजी से किया है। इसके पहले उन्होंने विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, कोआपरेटिव चेयरमैन पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव के साथ भूमि पूजन किया।
आश्रम के महंत भरतदास महराज, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के जेई अमित कुमार यादव, यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम के जेई पंकज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें