फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कारी बराह पुल पर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू

Sun, 27 Sep 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण मानिकपुर -सतना मार्ग के कारी बराह पुल का रपटा बह जाने से सतना की ओर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था।
विज्ञापन

रविवार को बारिश व बाढ़ का पानी कम होते ही पीडब्ल्यूडी रपटा की मरम्मत शुरू कराई। गिट्टी डालकर फिलहाल छोटे वाहनों के लिए आवागमन चालू करा दिया गया है।
रपटा बह जाने के बाद मानिकपुर क्षेत्र से सतना की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलस्तर कम होने के बाद विभाग ने आनन-फानन क्षतिग्रस्त हिस्से पर गिट्टी डालकर रास्ता तैयार कराया। इसके बाद छोटे वाहन निकलने लगे।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल अस्थायी रूप से छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया है। बड़े वाहनों के संचालन के लिए जल्द ही एप्रोच मार्ग तैयार कराया जाएगा। इसके बाद मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें